हमारा अपना अख़बार

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
होम » Uncategorized » IGNP में गिरी स्विफ्ट कार, पांच डूबे, पुलिस ने तीन को बचाया, एक शव मिला

IGNP में गिरी स्विफ्ट कार, पांच डूबे, पुलिस ने तीन को बचाया, एक शव मिला

शेयर करें:

बीकानेर के  छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात्रि आईजीएनपी नहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें अनियंत्रित होकर एक स्विफ्ट डिजायर कार इंदिरा गाँधी नहर में जा गिरी। इस हादसे में थारुसर गाँव के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पुलिस की त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन और सक्रियता से तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

सूचना मिलते ही खाजूवाला सीओ विजयपाल यादव व छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत धालीवाल ​पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दरअसल थारूसर गांव के 5 युवक आरडी 682 से नहर के पटड़े होते हुए आरडी 660 की आबादी की तरफ अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर आईजीएनपी नहर में आरडी 656 के पास गिर गए। हादसे में प्रेम मेघवाल और इमरान की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस की मुस्तैदी से लियाकत, रफीक और मशूक खान नामक तीन युवकों को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
​जबकि प्रेम मेघवाल का शव आईजीएनपी नहर से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन इमरान की तलाश के लिए बीकानेर से बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

​पंचायती राज चुनाव के चलते क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर खाजूवाला के सीओ विजयपाल यादव और छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत धालीवाल अपनी पुलिस टीम के साथ फील्ड में गश्त पर थे। तभी ग्रामीणों के माध्यम से ​घटना की सूचना मिलते ही सीओ विजयपाल यादव और थानाधिकारी नवनीत धालीवाल तुरंत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम की त्वरित सक्रियता और समय पर की गई कार्रवाई के कारण ही तीन युवकों लियाकत, रफीक और मशूक खान की जान बचाई जा सकी।

पिछली खबर युवक की छाती पर चाकू मारा, ज्यादा खून बहा, अस्पताल पहुंचने तक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *