हमारा अपना अख़बार

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
होम » Uncategorized » बीकानेर में पांच पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में चुनाव संपन्न

बीकानेर में पांच पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में चुनाव संपन्न

शेयर करें:

बीकानेर जिले की पांच पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गए। इसके साथ ही इन ग्राम पंचायतों में मतगणना भी शुरू हो गई। देर रात और शनिवार सुबह तक सभी परिणाम सामने आ सकते हैं। इस बीच बज्जू खालसा की भूरासर ग्राम पंचायत में विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी तक हुई, आखिरकार पुलिस को लाठीचार्ज करके दोनों पक्षों को अलग करना पड़ा।

बीकानेर जिले की बीकानेर, हदां, कोलायत, बज्जू खालसा और बीठनोक पंचायत समितियों की 137 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को वोटिंग हुई। हालांकि इससे पहले दो ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। जिसमें एक चारणवाला ग्राम पंचायत है तो दूसरी नया गांव ग्राम पंचायत है। वहीं बीकानेर की गाढ़वाला ग्राम पंचायत में जहां निर्विरोध निर्वाचन के लिए एक किसान ने अपनी छह बीघा जमीन खेल मैदान के लिए देने का वादा किया था, वहां 12 उम्मीदवार मैदान में उतर गए, हालांकि पांच ने नामांकन वापस लिया। ऐसे में सात उम्मीदवार गाढ़वाला में चुनाव लड़ चुके हैं। जहां परिणाम देर रात तक घोषित होगा।

पिछली खबर एक बाइक पर तीन युवक जा रहे थे, सामने से डंपर ने मारी टक्कर, दो की मौत